पंजाब: मोगा में अज्ञात हमलावरों की फायरिंग में एक शख्स की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Punjab Crime News

Punjab Crime News: पंजाब में मोगा जिले के बिलासपुर गांव में दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा व्यक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।ये वारदात बुधवार शाम करीब सात बजे उस समय हुई जब दोनों पीड़ित गांव के पास मौजूद थे। अचानक आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी अमनदीप सिंह के रूप में की गई है। वहीं, घायल गुरमीत सिंह को पहले मोगा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर लुधियाना रेफर कर दिया गया।

Read also- हरियाणा: पलवल में 47 बांग्लादेशियों ने पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की गई है।उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Read also- एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफा, बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना के बाद उठाया कदम

 निहाल सिंह, डीएसपी: हमें शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक पर आए और अमनदीप सिंह और गुरमीत सिंह पर गोलियां चलाईं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एफआईआर दर्ज की जाएगी और हम आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *