Punjab: बाढ़ से बेहाल हुआ पंजाब, बाढ़ प्रभावित गांव में फंसे लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू

 Punjab:

Punjab: पंजाब के गुरदासपुर जिले के धनगई गांव में पानी में डूबी इमारत की पहली मंजिल पर कई दिनों से फंसी महिला और उसके 15 दिन के बच्चे को सेना के जवानों ने बचाया।सेना की खड़ग कोर के जवानों को शनिवार को नवजात बच्चे और उसकी मां के बारे में सूचना मिली, नवजात का जन्म दो हफ्ते पहले ही हुआ था और वे चार दिनों से घर में फंसे हुए थे।जवानों ने तत्परता दिखाते हुए इमारत पर फौरन सीढ़ी लगाई और उन्हें बचाया। इसके बाद दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।Punjab

Read also- SCO Summit: PM मोदी और राष्ट्रपति शी ने सीमा मुद्दे के उचित समाधान की प्रतिबद्धता की व्यक्त

एक बयान में कहा गया है कि वे तीन किलोमीटर तक तेज पानी की धारा से नाव से और अगले 15 किलोमीटर तक एक सेना के वाहन से पानी में डूबे रास्ते से गुजरे और इस दौरान उन्हें दूध और पानी भी उपलब्ध कराया। मां और बच्चे को उनके परिवार से मिला दिया गया।पंजाब भारी बाढ़ की चपेट में है, जो हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण आई है।बाढ़ से सबसे ज़्यादा प्रभावित गाँव गुरदासपुर, पठानकोट, फाज़िल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर ज़िलों के हैं।Punjab

Read Also- भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, सैकड़ों गाड़ियां फंसी

सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन का प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहा।इससे पहले पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जमीनी हालात का आकलन किया, राहत उपायों की समीक्षा की और नागरिकों, एनडीआरएफ और राहत टुकड़ियों से बातचीत की।राहत और बचाव कार्य से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने नागरिकों को जान-माल की सुरक्षा में सेना के पूरे सहयोग का भरोसा दिया।Punjab

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *