Punjab सिंगर-एक्टर एमी विर्क के काफिले पर गोलियों की बौछार, हमले के बाद SUV में आग से मचा हड़कंप

Punjab

Punjab सिंगर और एक्टर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी को कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में निशाना बनाए जाने की खबर है। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि कुछ देर बाद एक SUV में आग लगने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया।

News Desk: कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की गई। घटना 5 सितंबर की रात करीब 11 बजे के बाद मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने चलते वाहन को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद इलाके में जांच शुरू की गई। राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि जिस गाड़ी पर हमला हुआ, वह एमी विर्क के काफिले का हिस्सा थी। बताया जा रहा है कि उसी शाम एमी विर्क ने रोजर्स फोरम में परफॉर्म किया था। कुछ सूत्रों ने यह भी दावा किया कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया, उसमें एमी विर्क और शो से जुड़े एक प्रमोटर मौजूद थे और वाहन बुलेटप्रूफ था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक तौर पर पूरी पुष्टि होना अभी बाकी है।Punjab

Read Also-Money Follows : जिस मीम ने रवि किशन को बनाया इंटरनेट स्टार, अब उसी पर आया गाना! टीजर ने मचाई हलचल

फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक में एक SUV में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो वाहन आग की लपटों में घिरा हुआ था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी और SUV में लगी आग के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला किसी खास वाहन या व्यक्ति को निशाना बनाकर किए गए हमले जैसा लग रहा है। पुलिस की मेजर क्राइम यूनिट ने जांच संभाल ली है और घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस बीच मामले ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा है क्योंकि एमी विर्क का नाम इस घटना से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, काफिले में शामिल वाहन से जुड़े प्रमोटर का संबंध सरे के एक पंजाबी रेडियो स्टेशन से बताया गया है, जिसे पिछले साल भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस अभी हमले के मकसद और इसमें शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।Punjab

Read Also-BOLLYWOOD: नोरा फतेही ने प्लेन को कहा ‘खिलौना’… अब 3 करोड़ का दावा! आखिर क्या है पूरा मामला?

एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। खास तौर पर 5 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे से 11:30 बजे के बीच मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में

मौजूद लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन से जुड़ी जानकारी साझा करने को कहा गया है। इसके अलावा रात 11 बजे से आधी रात के बीच सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक में मौजूद लोगों से भी जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने डैशकैम फुटेज या घटना से जुड़ा कोई वीडियो होने पर उसे जांचकर्ताओं तक पहुंचाने की अपील की है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस कथित हमले का असली निशाना कौन था और फायरिंग के बाद जली SUV का इस घटना से क्या कनेक्शन है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।Punjab

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter Punjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *