Purification Controversy: उत्तराखंड शुद्धिकरण पर घमासान,राहुल गांधी के खिलाफ FIR, कांग्रेस ने भी FIR दर्ज करने की मांग की

उत्तराखंड शुद्धिकरण पर घमासान,राहुल गांधी के खिलाफ FIR, कांग्रेस ने भी FIR दर्ज करने की मांग की

Purification Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है वही कांग्रेस ने आंदोलन के एलान के साथ ही शुद्धिकरण आरोपियों पर FIR दर्ज कराने की मांग की है। उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम में शुद्धिकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। Purification Controversy

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा हुई थी। इसके तीन दिन बाद 11 अगस्त को श्रीराम सेना से जुड़े कुछ लोगों ने वहां सफाई अभियान और शुद्धिकरण यज्ञ किया। कांग्रेस ने इसे दलित नेता के मंच का शुद्धिकरण बताते हुए छुआछूत का आरोप लगाया।

Read Also: UP: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच की मौत

29 अगस्त को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने इस घटना को छुआछूत करार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल FIR दर्ज कराने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान के खिलाफ है और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

लेकिन अब 30 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ ही FIR दर्ज हो गई है। शिकायतकर्ता अमित कुमार वाल्मीकि समुदाय से हैं और श्रीराम सेना से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बिना सत्यापन के यज्ञ को जातिगत रंग दिया, छुआछूत से जोड़ा और इसमें शामिल लोगों को दलित विरोधी बताया। इससे उनकी भावनाएं आहत हुईं है। Purification Controversy

FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा है कि वह जांच शुरू करेगी। वही कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि असल अपराध करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी ने उत्तराखंड के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे संबंधित थानों में तहरीर देकर मूल घटना पर FIR दर्ज कराने की मांग करें। कांग्रेस ने आंदोलन का भी ऐलान किया है।

Read Also: Crime News: चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, 4 अगस्त की रात घटना को दिया अंजाम

वही उत्तराखंड मामलों की प्रभारी कुमारी सैलजा ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाक़ात की। कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में, जिस जगह कांग्रेस प्रेसिडेंट  मल्लिकार्जुन खरगे ने एक पब्लिक मीटिंग को एड्रेस किया था, उसके ‘शुद्धिकरण’ के बाद, राहुल गांधी जी ने मांग की थी कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। Purification Controversy

फिर भी आज, FIR राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई है।सैलजा ने आरोप लगाया कि यह BJP और RSS की छोटी सोच को दिखाता है। यह सिर्फ़ उनकी आइडियोलॉजी तक ही सीमित नहीं है; यह उनकी सरकारों के कामों में भी दिखता है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला अब कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर गरमा गया है। आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है। बहरहाल शुद्धिकरण विवाद अब राहुल गांधी के खिलाफ FIR तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने राजनीति की लड़ाई के साथ-साथ कानूनी लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ने की बात कही है। Purification Controversy

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *