रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस पर प्याज व रेत से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सांता क्लॉज

Santa Onions Sand Sculpture: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रविवार को ओडिशा के पुरी में प्याज और रेत का उपयोग करके सांता क्लॉज़ की 100 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।ओड़िशा में विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के अवसर पर पुरी के ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर रेत और प्याज से 100 फीट लंबा, 20 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा सांता क्लॉज बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया ने रेत कला को दुनिया का सबसे बड़ा प्याज और रेत सांता क्लॉज घोषित किया है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया ने दुनिया की सबसे बड़ी प्याज, रेत से सांता क्लॉज की मूर्ति स्थापित करने के लिए पटनायक और उनकी टीम को प्रमाण पत्र और मेडल देकर से सम्मानित किया।वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया की मुख्य संपादक सुषमा नार्वेकर ने कहा कि हमें सुदर्शन पटनायक और उनकी टीम सम्मानित करके खुशी महसूस हो रहा है।सुदर्शन पटनायक ने कहा कि पुरी समुद्र तट पर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। ये एक विश्व रिकॉर्ड है और अब तक प्याज और रेत का उपयोग करके इतना बड़ा सांता क्लॉज़ नहीं बनाया गया था।

Read also-क्रिसमस पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, लिखा- यह त्योहारी मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए

सुषमा नार्वेकर, मुख्य संपादक, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया : सुदर्शन पटनायक सर जी ने प्याज और रेत का उपयोग करके दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनाई है। जहां पर हम देख रहे हैं कि उनका जो मैनेजमेंट है वह नियर अबाउट 100 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची, 40 फीट चौड़ी है। ये विश्व का सबसे बड़ा प्याज और रेत की मूतियां है। ये एक अनोखी कला है। इसके साथ-साथ उन्होंने एक अच्छा सोशल मैसेज भी दिया हुआ है जो ग्रीन द अर्थ है। जो हमें हरियाली की तरफ बढ़ा रहा है। हम खुश हैं और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक की ओर से हमने सुदर्शन पटनायक सर और उनकी टीम को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया हुआ है।”

सुदर्शन पटनायक, रेत कलाकार: ये तो एक बहुत बड़ा ऑनर है हम लोगों के लिए कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट हुआ है पुरी बिच में। जो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया की तरफ से ये घोषणा किया है कि वर्ल्ड का सबसे बड़ा प्याज और रेत इंस्टालेशन का सबसे बड़ा सांता क्लॉज है। आज तक वर्ल्ड में इतना बड़ा सांता क्लॉज प्याज और रेत से नहीं बना। इस कला के लिए दो टन से अधिक प्याज का उपयोग किया गया और इस मूर्ति को बनाने में आठ घंटे लगे।हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। एक कलाकार के तौर पर जब ऐसी कोई मूर्ति बनती है और वह विश्व रिकॉर्ड बनाता है तो यह कलाकार के लिए सम्मान है।ये जो आर्ट है इसको मैं पहली बार ही देख रही हूं। तो बहुत खुशी भी महसूस भी हो रहा है, बहुत अच्छा भी लग रहा है। यहां पर बहुत सारे लोग भी देखने के लिए आए हैं।”

(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *