R Madhavan के बेटे ने तैराकी में जीता गोल्ड, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

साउथ के सुपरस्टार और बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन (R Madhavan)  के बेटे वेदांत माधवन (Vedant Madhavan) ने रविवार को जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पिनशिप में ग्रुप-ए लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल (Freestyle) स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। अभिनेता माधवन के बेटे वेंदात ने 16:01.73 सेकंड के समय से राज्य के अपने साथी अद्वेत पेज द्वारा 2017 में बनाए गए 16:06.43 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा ले रहे वेदांत ने कर्नाटक के अमोघ आनंद वेंकटेश (16:21.98 सेकंड) और बंगाल के शुभोजीत गुप्ता (16:34.06) को पीछे छोड़ा जिन्होंने रजत और कांस्य पदक जीते। 400 मीटर फ्रीस्टाइल ग्रुप दो बालिका वर्ग में कर्नाटक की हर्षिका रामचंद्रन ने 4:29.25 सेकंड के समय से नया मीट रिकॉर्ड बनाया। उनके राज्य की साथी तैराक रूजुला एस दूसरे स्थान पर रहीं। हर्षिका ने 200 मीटर में भी 2:23.20 सेकंड के समय से तीन साल पहले अपेक्षा फर्नांडिज (2:23.67 सेकंड) द्वारा बनाए गए मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडिज ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक कुल 31 पदक से पहले स्थान पर चल रहा है। उसके बाद महाराष्ट्र (17) और तेलगांना (आठ) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *