हिंदू संगठन ने राहुल गांधी के खिलाफ लगाए पोस्टर और होर्डिंग

rahul gandhi news in hindi, posters against rahul gandhi, raebareli, राहुल गांधी, रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर"

Rahul Gandhi Against Posters : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कई जगहों पर हिंदू संगठन ने सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध में होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने बताया कि चुरुवा बार्डर से लेकर रायबरेली जिला मुख्यालय तक कई जगहों पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संसद में एक बुजुर्ग सांसद की पिटाई से वे आहत हैं।हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप झूठे हैं.Rahul Gandhi Against Posters  

Read also- डोडा के जंगलों में लगी भीषण आग,अधिकारियों ने सावधानी बरतने की अपील की

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे बीजेपी परेशान हो गई है। पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाने पर पंकज तिवारी ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तमाम लोगों को जोड़ा। सिर्फ बौखलाहट में ऐसा किया गया है और जिले की जनता सब कुछ जानती है। दिल्ली पुलिस ने संसद में धक्का मुक्की के दौरान बीजेपी सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लगने के मामले में गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Read also – मोहाली में ढही बहुमंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, एक युवती की मौत

रायबरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि जो ये आरोप लगाए गए हैं ये कतई स्वीकार रायबरेली नहीं करेगी और पूरा देख नहीं करेगा, क्योंकि राहुल गांधी जी के प्रभाव से ये भारतीय जनता पार्टी के लोग डर गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी जी ने किया। उस यात्रा के दैरान उन्होंने तमाम लोगों को उन्होंने जोड़ा। गरीब लोगों को और जो हैरान थे परेशान थे उनको राहुल गांधी जी ने जोड़ा, तो राहुल गांधी जी की बढ़ती हुई प्रतिभा से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। उनकी बौखलाहट में ये सब चीजें की जा रही हैं। इसका कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *