AIMIM प्रवक्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, राहुल ने कुत्ते का नाम रखा है ‘नूरी’

एआईएमआईएम के प्रवक्ता मो. फरहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रयागराज की सीजएम कोर्ट से अपील की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने अपने कुत्ते का नाम नूरी रखकर एक बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय कृत्य किया है। ये नूरी नाम का कुत्ता राहुल गांधी ने अपनी मांग को भेंट किया था।मोहम्मद फरहान ने कोर्ट में इसको लेकर एक वाद दायर किया है। जिसमें अब कोर्ट की तरफ से इस मामले में आठ नवंबर 2023 को सुनवाई के लिए तारीख दी गई है।

फरहान की ओर से कोर्ट में दायर मामले में कहा गया है कि राहुल गांधी ने कुत्ते का नाम नूरी रखकर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।फरहान के मुताबिक, इस्लाम में ‘नूरी’ का संबंध पैगंबर मोहम्मद से है। ये शिकायत मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनका अपमान करने के लिए राहुल गांधी को दंडित करने के लिए दायर की गई है।

Read also – प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से वर्चुअली बातचीत की

एआईएमआईएम प्रवक्ता मो. फरहान ने कहा कि  4-10-23 को राहुल गांधी जी ने अपनी माता सोनिया गांधी जी को एक कुत्ता भेंट किया, जिसका नाम उन्हें रखा नूरी, जो कि बहुत ही शर्मनाक और काफी निंदनीय कृत्य राहुल जी का था। इस पर मैंने अपनी 5-10-2023 को अपनी प्रतिक्रिया दी थी जो देश के तमाम अखबार और न्यूज चैनलों में चला,

उसके बाद मैंने ये भी कहा माननीय राहुल गांधी जी से कि वो अपने इस कृत्य पर माफी मांगे और अपने कुत्ते का नाम बदलें लेकिन माननीय राहुल गांधी जी 10 दिन बीतने के बाद भी अपनी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तब मुझे मजबूर होकर इस मुद्दे को लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष जाना पड़ा और आज मैंने इस मुद्दे को लेकर माननीय न्यायालय में वाद दाखिल किया है जिसकी डेट मुझे 8-11-2023 दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *