Congress: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में वोट डिलीट करने के सबूत किए पेश

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में वोट डिलीट करने के सबूत पेश किए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के संरक्षण में कांग्रेस समर्थकों के वोट जानबूझकर हटाए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने गवाहों के बयान और दस्तावेज़ भी पेश किए। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। राहुल गांधी बोले  दलित और ओबीसी समुदाय के वोटर्स को निशाना बनाया गया है. उन्होंने चुनाव आयोग को लोकतंत्र को कमज़ोर करने का भी आरोप लगाया

Read also- Delhi: मोबाइल फोन तस्करी कर नेपाल भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

राहुल गांधी ने बीते एक सितंबर को पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर ‘वोट चोरी’ से जुड़े अपने पहले के खुलासे का हवाला देते हुए दावा किया था कि ‘‘एटम बम’’ के बाद अब ‘‘हाइड्रोजन बम’’ आने वाला है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना ‘‘मुंह नहीं दिखा पाएंगे।’’उन्होंने बेंगलुरू के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित वोट चोरी का मुद्दा बीते सात अगस्त को संवाददाता सम्मेलन के जरिये उठाया था। इस खुलासे को उन्होंने “एटम बम” कहा था।Rahul Gandhi

Read also-Tripura: त्रिपुरा पुलिस ने लगभग 4 लाख भांग के पौधों को किया नष्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा किं कर्नाटक के अलंद में 6018 वोट डिलीट किए गए। इसमें कांग्रेस सीटों को टारगेट किया गया। हाल में राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा ‘ के दौरान कहा था, ”वोट चोरी की सचाई जल्द ही देश के सामने पेश की जाएगी. अब एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम फटने वाला है. हम वोट चोरी को लेकर जनता के सामने धमाकेदार सुबूत रखने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *