आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के नेताओं के साथ राहुल गांधी ने की मुलाकात

 Bihar Congress News:

Bihar Congress News: कांग्रेस आला कमान ने मंगलवार को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और चुनाव से पहले पार्टी के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश कुमार और उनके पूर्ववर्ती अखिलेश प्रसाद सिंह, एआईसीसी के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, तारिक अनवर, शकील अहमद खान और मोहम्मद जावेद समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Read also- बॉलीवुड अभिनेत्री Sonali Bendre करेंगी ‘द हैप्पी पॉडकास्ट’ की मेजबानी, 28 मार्च को होगा टेलीकास्ट

ये बैठक दलित नेता राजेश कुमार को पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।औरंगाबाद जिले के कुटुंबा से दूसरी बार विधायक चुने गए 56 साल के कुमार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह का स्थान लिया है।बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवरु ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा हुई।राजेश कुमार ने कहा कि “हमारी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ है।”

Read also-एमी जैक्सन और एड वेस्टविक बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान

आगामी चुनाव में गठबंधन पर भ्रम दूर करते हुए राजेश कुमार ने कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बिहार में हमारा इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा। सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए हमें इंडिया गठबंधन के साथ जाना होगा।आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से सत्ता छीनने की कोशिश कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *