राहुल गांधी ने आज एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिये पीएम मोदी पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिये पीएम मोदी पर बड़ा निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्‍ट की जिसके साथ लिखा कि हमारे जवानों को नॉन बुलेट ट्रकों में शहीद होने के लिए भेजा जा रहा है और पीएम के लिए 8400 करोड के हवाई जहाज क्या यही न्याय है?

 

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधीलगातार चीन के साथ सीमा विवाद का मुद्दा उठा रहे हैं। पीएम मोदी के लिए नया विमान आने से राहुल गांधी को एक और मुद्दा मिल गया है। दो दिन पहले ही राहुल ने एक ट्वीट में कहा था, ”PM ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा। इतने में सियाचिन–लद्दाख़ सीमा पे तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था। 30,00,000 गरम कपड़े, 60,00,000 जैकेट, दस्ताने, 67,20,000 जूते, 16,80,000 ऑक्सिजन सिलिंडर। PM को सिर्फ़ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं।”

 

इससे पहले शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने कहा था कि ‘भारत के लिए वास्तविक खतरा यह नहीं है कि हमारे प्रधानमंत्री को समझ नहीं है। खतरा यह है कि उनके आसपास किसी में भी उन्हें कुछ बताने की हिम्मत नहीं है।‘ वीडियो में मोदी, वेस्टस के सीईओ हेनरिक एंडरसन से बातचीत कर रहे थे। वह हवा से पानी निकालने की तकनीक पर बात कर रहे थे जिसका राहुल ने मजाक बनाया। इसके बाद कई केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने राहुल को घेर लिया था।

 

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *