बेदाग निकला मेघालय, शिलांग के लोगों ने ली राहत की सांस

Raja Raghuvanshi Murder Case: Meghalaya came out clean, people of Shillong heaved a sigh of relief,

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस द्वारा सुलझाए गए सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद से पुलिस की तारीफ हो रही है। पुलिस की वजह से न सिर्फ हत्याकांड की गुत्थी सुलझी है, बल्कि राज्य की छवि भी साफ हुई है, क्योंकि कुछ लोग राजा रघुवंशी की हत्या के लिए मेघालय के आदिवासी लोगों को जिम्मेदार बता रहे थे।

Read Also: मानसून में मशीनों पर रोक, पारंपरिक मछुआरों को समर्थन दे रही गोवा सरकार

हालांकि, शिलांग के लोगों ने 17-18 दिन बाद राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि पुलिस राजा रघुवंशी की कथित हत्या के आरोपियों को पकड़ने में सफल रही। पुलिस ने सोनम और उसके साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिलांग की एक महिला ने कहा, हत्या के अलग-अलग पहलुओं के उजागर होने के बाद मेघालय बेदाग निकला है। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। हम कुछ और ही सोच रहे थे।

Read Also: इडुक्की में बारिश से जनजीवन प्रभावित, खोले गए बांध के गेट

शिलांग के एक निवासी ने कहा, राज्य में हर कोई ये सोचकर हैरान था कि क्या कभी यहां इस तरह का अपराध हो सकता है? हम भी सदमे में थे क्योंकि हमने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह का कोई अपराधी यहां हो सकता है। मामला सुलझने के बाद सभी स्थानीय लोग राहत की सांस ले रहे हैं। अब सब कुछ साफ हो गया है। मेघालय पुलिस ने जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया था। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग सबूतों की बारीकी से जांच की। हनीमून मनाने के लिए राज्य में आए रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में लापता हो गए थे। दो जून को रघुवंशी शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। पुलिस के अनुसार, शव के पास एक खून से सना चाकू भी मिला, जो नया लग रहा था। सोनम सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आई और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। जांचकर्ताओं ने देश को हिला देने वाले अपराध में कथित रूप से शामिल चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *