राजाजी पार्क में गूंजे रोमांच के कदम, पर्यटकों के लिए हाथी सफारी की धमाकेदार वापसी

Rajaji Tiger Reserve, chilla zon, elephant, elephant story, city special, lci, Dehradun News in Hindi, Latest Dehradun News in Hindi, Dehradun Hindi Samachar,

Rajaji Tiger Reserve : उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग एक बार फिर हाथी सफारी के रोमांच का आनंद ले सकते हैं।राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के बीच ये बेहद लोकप्रिय आकर्षण है, जो लगभग सात सालों के बाद फिर से वापस लौटा है।उत्तराखंड उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद साल 2018 में हाथी की सवारी रोक दी गई थी क्योंकि न्यायालय में हाथियों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने की मांग की गई थी।Rajaji Tiger Reserve Rajaji Tiger Reserve Rajaji Tiger Reserve

Read also- SIR: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- राज्य में 78 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने जनवरी 2019 में प्रतिबंध हटा दिया, जिससे हाथी सफारी का रास्ता फिर से खुला।24 नवंबर को फिर से शुरू हुई हाथी सफारी जंगल की खोज का धीमा लेकिन रोचक तरीका है, जो पर्यटकों को जंगल और वहां रहने वाले जीवों के साथ जुड़ने का बेहतरीन मौका देती है।Rajaji Tiger Reserve

Read also- SIR: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- राज्य में 78 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

पार्क प्रशासन ने जंगल घूमने के लिए सफारी के दो रास्ते बनाए हैं, जो पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और वन्यजीवों के देखने का सुंदर अनुभव देते हैं।वन अधिकारियों के मुताबिक ये पहल इको-पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देती है, क्योंकि हाथी सफारी जीप सफारी की तुलना में ज्यादा शांत और कम प्रदूषणकारी होती है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *