Politics: राजस्थान विधानसभा उप-चुनाव: शुरुआती रुझान में बीजेपी तीन सीट पर आगे

Rajasthan Assembly By-Elections:

Rajasthan Assembly By-Elections: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों में हुए उप-चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी तीन और विपक्षी कांग्रेस एक सीट पर आगे है।निर्वाचन विभाग के ऐप पर मौजूद जानकारी के मुताबिक झुंझूनू, देवली-उनियारा और खींवसर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार, दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार और चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी का प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।राज्य की झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

Read also- झारखंड चुनाव पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर बोले- दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार

बीजेपी को बढ़त- राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अब ईवीएम से मतगणना की जा रही है। शुरुआती रुझानों में सात में से 4 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। दो सीटों पर बीएपी और एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। प्रदेश की झुंझुनूं, खींवसर, चौरासी, देवली-उनियारा, सलूंबर, दौसा और रामगढ़ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। इन सीटों के नतीजे कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

Read also- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही ये बात

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *