छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही ये बात

Chhattisgarh News: 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है।आज सुबह सुकमा जिले के भंडारपदर गांव (पुलिस चौकी भेज्जी से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम) के जंगल में दक्षिण बस्तर के माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 10 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए है। साथ ही एके-47-, इंसास, एसएलआर जैसे भी हथियार भी बरामद किए गए है।

Read also- Sports: मनु भाकर की उपलब्धि पर गदगद हुए ओलंपियन अभिनव बिंद्रा, बताया महान …

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई  देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है।

Read also- Politics: पंजाब में सियासत तेज, ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को मिली ये नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री साय ने ये भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है।दरअसल पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।केंद्रीय गृह मंत्री ने इस साल अगस्त में घोषणा की थी कि मार्च 2026 से पहले देश में वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई इसी दिशा में एक बडी उपलब्धि मानी जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *