Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पर फर्जी क्रिप्टोकरेंसी वेबसाइटों के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश घोटाला करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लोगों को हर महीने ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर निवेश कराया। Rajasthan News
डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की फिक्स्ड डिपॉजिट को फीज कर दिया है। पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं।
Read Also: West Bengal: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर समाजवादी पार्टी का विरोध, चुनाव आयोग अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज
उन्होंने दो लग्जरी मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। आरोप है कि आरोपियों ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नकली क्रिप्टोकरेंसी वेबसाइटें बनाई थीं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने लगभग 30 फीसदी के गारंटीड मासिक रिटर्न का वादा किया था। शुरुआत में भरोसा बनाने के लिए उन्होंने कुछ निवेशकों को रिटर्न का भुगतान भी किया।
जनवरी में इस मामले की शिकायत दर्ज की गई थी।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे करीब 4 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए कहा गया था। पुलिस के अनुसार, जयपुर कमिश्नरेट में आरोपियों के खिलाफ करीब पांच मामले दर्ज हैं। Rajasthan News
Read Also: Asian Games 2026: अमन सेहरावत ने पुरुष 57 किग्रा कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक
कथित धोखाधड़ी की कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। आरोपी अभी तीन दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। पैसे का पता लगाने और अन्य साथियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। Rajasthan News
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

