जयपुर में सार्वजनिक जगह पर शराब बांटने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

Rajasthan News,Jaipur Viral Video,Jaipur Liquor Viral Video,Jaipur News,Jaipur Viral News Today,Rajasthan Viral Video,Rajasthan News Today,जयपुर न्यूज,राजस्थान न्यूज

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ युवकों ने पिछले हफ्ते निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के एक सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब बांटी।घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया.…..Rajasthan News

Read also- PM मोदी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से की मुलाकात

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक पिछले सप्ताह निर्जला एकादशी के दिन जयपुर में एक सड़क पर शराब बांटते नजर आ रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मानते हुए कार्रवाई की और जांच के बाद इसमें शामिल सात युवकों को गिरफ्तार किया।

Read also- दिल्ली मंत्रिमंडल ने स्कूल फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लप्पू सचिन उर्फ ​​सचिन सिंह, प्रदीप कड़वासरा, विकास वर्मा, अभिषेक निर्मल, सुनील कुमार, आदित्य महरिया और अंकित मेघवाल शामिल हैं।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये वीडियो बनाया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *