Rajasthan: जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहनों में आग लगी, पांच लोगों की मौत

Rajasthan: जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह यहां भीषण हादसे में ट्रक और बस सहित कई वाहनों में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया, ‘‘पांच लोगों की मौत हुई है।’’

Read Also: Zakir Hussain: सैन फ्रांसिस्को में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, तालवादक शिवमणि ने कही ये बात

अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। उन्होंने बताया कि गैस आदि से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया। ट्रक में लगी आग ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कई ट्रकों और दूसरे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

Read Also: Assam: असम कैबिनेट फिर से चालू करेगी बीवीएफसीएल, 40 फीसदी इक्विटी निवेश को दी मंजूरी

डॉक्टर के अनुसार आग में झुलसे 24 से ज्यादा लोगों को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर CM भजनलाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। Rajasthan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *