Rajasthan: राजस्थान की धरती सदैव शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की पहचान : लोक सभा अध्यक्ष

Rajasthan:  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज चूरू में अजेय योद्धा लेफ्टिनेंट जनरल स्व. सगत सिंह जी राठौड़ की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बिरला ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जी का जीवन साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की प्रेरक मिसाल है। द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य से लेकर गोवा मुक्ति आंदोलन में तिरंगा फहराने तक उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। नाथुला बॉर्डर पर उनके साहसिक निर्णयों ने देश की सीमाओं को मजबूत किया, वहीं 1971 के युद्ध में ढाका में पाकिस्तान सेना के आत्मसमर्पण में उनकी भूमिका अहम रही, जिससे बांग्लादेश के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ।
बिरला ने कहा कि राजस्थान की यह धरती शौर्य और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। यहां का हर परिवार देश के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा है। यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सगत सिंह जी की वीरता और उनका इतिहास देश का गौरव है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि साहस, दृढ़ संकल्प और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।बिरला ने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे महानायकों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *