CM Yogi ने क्यों कहा ये चुनाव फैमिली फर्स्ट और नेशन फर्स्ट की बात…. करने वालों के बीच ?

CM Yogi Speech: लोकसभा चुनाव होेने में कुछ ही समय बचा है। सभी दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव को ‘नेशन फर्स्ट (‘Nation First’)’ और ‘फैमिली फर्स्ट (‘Family First’)’ दलों के बीच का चुनाव करार दिया है। हरिद्वार में रविवार को योगी ने कहा कि ‘फैमिली फर्स्ट’ की विचारधारा में यकीन रखने वाले कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल हैं।

Read also-बोरवेल से मृत अवस्था में बाहर निकला 6 वर्षीय मयंक….जिंदगी से जंग हारा मासूम

हरिद्वार की एक चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश को मुसीबतें ही दी हैं और आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जात-पात सब कांग्रेस की ही देन है।मुख्यमंत्री के मुताबिक कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल परिवार को प्राथमिकता देते हैं मगर बीजेपी सब कुछ देश को समर्पित करती है।

Read Also: Mahendragarh Bus Accident: ड्राइवर बस में पीता था शराब, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएँगे।

योगी आदित्यनाथ ने काग्रेंस पर की ये टिप्पणी…
“कांग्रेस ने देश को समस्याएं दीं: आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद (परिवारवाद) और जातिवाद के मुद्दे। भाजपा के संकल्प पत्र में कहा गया है कि यह भाजपा की ‘राष्ट्र प्रथम’ विचारधारा और अन्य की ‘परिवार प्रथम’ विचारधारा के बीच का चुनाव है।

Read Also: Ambedkar Jayanti: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने संविधान निर्माता को की पुष्पांजलि अर्पित

कांग्रेस समेत विपक्ष की पार्टियां पहले परिवार को प्राथमिकता देती हैं और उस परिवार से कभी बाहर नहीं निकलती हैं, लेकिन भाजपा अपना सब कुछ देश के लिए समर्पित कर देती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *