राजकुमार राव की चर्चित फिल्म मालिक ने बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की

Rajkumar Rao: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म “मालिक” ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे “भक्षक” फेम निर्देशक पुलकित ने निर्देशित किया है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रेस रिलीज के अनुसार, मालिक” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.02 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।

Read also- बंगाल फिर हुआ शर्मसार, IIM की छात्रा से संस्थान परिसर में हुआ दुष्कर्म

1980 के दशक के इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो महत्वाकांक्षा, सत्ता और अस्तित्व की एक सशक्त कहानी पेश करती है। ये फिल्म उस दुनिया की हकीकत दिखाती है जहां बंदूक, लालच और वफादारी का राज चलता है और जहां ऊंचाई तक पहुंचने की कीमत चुकानी पड़ती है।इस फिल्म में राजकुमार राव, जो “शाहिद”, “न्यूटन”, “स्त्री” और हालिया “श्रीकांत” जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Read also- Sports: ICC अध्यक्ष जय शाह ने T20 World Cup में पहली बार जगह बनाने इटली और नीदरलैंड टीम की सराहना की

यह फिल्म राजकुमार राव और निर्देशक पुलकित की दूसरी साथ में परियोजना है। इससे पहले दोनों ने 2017 की वेब सीरीज “बोस: डेड/अलाइव” में साथ काम किया था।”मालिक” का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म का संगीत सचिन-जिगर और केतन सोढ़ा ने दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *