बंगाल फिर हुआ शर्मसार, IIM की छात्रा से संस्थान परिसर में हुआ दुष्कर्म

Kolkata News: भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता में अध्ययनरत एक छात्रा से बिजनेस स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने हरिदेवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना आईआईएम-कलकत्ता के लड़कों के छात्रावास के अंदर शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया, छात्रा ने प्राथमिकी में कहा है कि उसे काउंसलिंग के लिए हॉस्टल बुलाया गया था।

Read also- Sports: ICC अध्यक्ष जय शाह ने T20 World Cup में पहली बार जगह बनाने इटली और नीदरलैंड टीम की सराहना की

छात्रावास में उसे नशीला पेय पदार्थ दिया गया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद छात्रा को एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।”अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।उन्होंने बताया, “आरोपी छात्र को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने से पहले कल रात हिरासत में लिया गया था।” अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।”

Read also-दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत और 8 लोग घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *