Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, इस शुभ मुहूर्त में राखी बांधना रहेगा शुभ

( सत्यम कुशवाह ) Rakshabandhan 2023– भारत में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही प्रेम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कभी भी भद्रा का साया रहने पर रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाते हैं। भद्रा काल में बहनों के द्वारा भाई को राखी बांधना वर्जित होता है, क्योंकि भद्रा काल का बहुत ही अशुभ होता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। त्योहार को शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए ही मनाया जाता है, तभी वह शुभ फलदायी होता है। विशेष परिस्थियों में कुछ उपाय करके भी राखी को बंधवा सकते हैं। रक्षाबंधन-2023 इस बार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसमें 31 अगस्त की सुबह-सुबह राखी बांधना सबसे शुभ समय बताया जा रहा है। Rakshabandhan 2023

रक्षाबंधन-2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें, वैसे तो सावन में पूर्णिमा तिथि की दोपहर को सबसे उचित समय रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का माना जाता है, लेकिन इस साल 2023 के रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ ही पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा और भद्रा काल में राखी बांधना या बंधवाना अशुभ होता है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। 30 अगस्त 2023 की रात 9 बजकर 3 मिनट से लेकर 31 अगस्त 2023 की सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रक्षाबंधन मनाने का शुभ समय बताया जा रहा है। Rakshabandhan 2023

Read Also: हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से मौत का आंकड़ा 78 तक पहुंचा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज्योतिष आचार्य की मानें तो रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर इस साल दुविधा की स्थिति है क्योंकि रक्षाबंधन पर भद्रा काल का असर रहेगा। हालांकि रक्षाबंधन पर्व 30 व 31 अगस्त को मनाया जा रहा है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ समय 31 अगस्त को सूर्योदय के बाद सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वैसे तो 30 अगस्त रात्रि 9 बजकर 3 मिनट के बाद से भद्रा का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

भद्रा के अशुभ फल को फलित ना होने के लिए उचित समय में रक्षाबंधन मनाएं या फिर उचित उपाय करें। भद्रा के अशुभ फल से बचने के लिए पांच हरी इलायची का दान कर विशेष परिस्थितियों में मनवांछित समय में राखी बंधवा सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *