पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के ऐलान पर RLD अध्यक्ष जयंत ने कांग्रेस को क्यों कोसा ?-जानें

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि जो लोग चरण सिंह को भारत रत्न देने के केंद्र के कदम पर सवाल उठा रहे हैं और इसे एक सौदा मान रहे हैं, ये उनके वैचारिक पतन का प्रतीक हैं। आम चुनाव से पहले आरएलडी के बीजेपी के साथ जाने की खबरों के बीच जयंत चौधरी का शामिल होने की अटकलों के बीच चौधरी की यह प्रतिक्रिया आयी है।

पीटीआई से बात करते हुए चौधरी ने कहा, ‘भारत रत्न देने की प्रक्रिया बहुत शुद्ध है और सरकार देशहित में फैसला लेती है और जनभावनाओं के अनुरूप भी होती है।चौधरी ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा, ”उनके (चरण सिंह) निधन को 37 साल हो गए लेकिन केवल एक सरकार (बीजेपी) ने उन्हें सम्मान देने के बारे में सोचा।

Read also – नफरत पूरी हो गई हो तो ये लो और भी…आमिर खान की लाड़ली ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न देने की प्रक्रिया बहुत पवित्र है और सरकार देशहित में निर्णय लेती है और जनभावनाओं के अनुरूप भी होती है। उनके (चरण सिंह) निधन को 37 साल हो गए लेकिन केवल एक सरकार ने उन्हें सम्मान देने के बारे में सोचा।’ अगर वे (कांग्रेस) इस कदम को संदेह की नजर से देख रहे हैं और इसे कोई डील समझ रहे हैं तो यह उनका वैचारिक पतन है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *