(अमन पांडे): बांग्लादेश दौरे पर वनडे सारीज के दैरान चोटील हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब दोबारा वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने जिम में पसीना बहाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे है। बता दें की सीरीज का पहला वनडे मैच 10 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम इन दिनों अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचो की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
View this post on Instagram
अनफिट रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टी20 सीरीज में हार्दीक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई है। जबकी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा बतौर कप्तान वापसी करेंगे। इसको लेकर रोहित शर्मा ने कप्तानी शुरु कर दी है। रोहीत इन दिनों जिम में जाकर पसीना बहा रहे है।उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम के अंदर नाचते नजर आ रहे हैं। ठुमके लगाने के साथ ही रोहित शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनकी पत्नी रीतिका ने भी कमेंट किया । उन्होंने दो ब्लैक दिल के साथ फायर इमोजी शेयर की।
Read also:भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लिया संन्यास, आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलती आएंगी नजर
बता दे कि रोहित शर्मा ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेली थी। इसी सीरीज के दूसरे मैच में फील्डिंग करते हुए रोहित बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। इसके चलते वह ओपनिंग करने नहीं उतरे थे। हालांकि रोहित सातवां विकेट के गिरने के बाद मैदान पर उतरे थे। हालांकि रोहित सातवां विकेट के गिरने के बाद मैदान पर उतरे थे। चोट के बावजूद रोहित ने बेहतरीन अर्धशतक की पारी खेली थी, लेकिन वह आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच नहीं जिती सके थे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

