रोहतक के व्यापारियों ने शहर में बनी समस्याओं को लेकर मेयर मनमोहन गोयल को दिया ज्ञापन

Rohtak News, रोहतक के व्यापारियों ने शहर में बनी समस्याओं को लेकर मेयर ......

(देवेंदर शर्मा): रोहतक के व्यापारियों ने शहर में बनी समस्याओं को लेकर मेयर मनमोहन गोयल को ज्ञापन दिया है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और प्रशासन है कि नींद से जागता नहीं। व्यापारी नेताओं का कहना शहर में अतिक्रमण कानून व्यवस्था व सड़कों के निर्माण के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिससे आम जन को काफी परेशानी होती है ।

1 भिवानी स्टैंड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बक्शी ने सैकड़ों व्यापारियों के साथ मिलकर शहर के मेयर मनमोहन गोयल को शहर में बनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। व्यापारी नेता हेमंत बक्शी का कहना है कि अब व्यापार खत्म होता जा रहा है। क्योंकि शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, रोड टूटे हुए हैं, अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है और सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं जिसको लेकर ग्राहक भी बाजार में कम दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है। जिसके कारण बाजार दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं और ग्राहक भी कम आ रहे हैं। वह अपने व्यापारी भाइयों से भी अपील करते हैं कि अब शहर में अतिक्रमण ना करें और प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग करें। मेयर मनमोहन गोयल से ज्ञापन के जरिए मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को प्रशासन के साथ मिलकर समाधान निकाले।

Read also: कंझावला अंजलि मौत मामले में हुआ एक और खुलासा, पुलिस को मिली विसरा रिपोर्ट

वहीं शहर के मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि बजट के कारण शहर के रोड़ों की मरम्मत नहीं हो पाई, उन्होंने सरकार को पत्र लिखा है कि शहर का बजट बढ़ाकर समस्याओं से निजात दिलाएं। वहीं मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि शहर में दूसरी सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण की है लेकिन अतिक्रमण व्यापारियों की वजह से बढ़ रहा है और वह कई बार अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चला चुके हैं। लेकिन व्यापारियों की वजह से अतिक्रमण नहीं हट पाता। वह व्यापारियों से अपील करते हैं कि अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी व फड़ी ना लगाने दे ताकि अतिक्रमण ना फैले और आम लोगों को कोई दिक्कत ना हो।                    Rohtak News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Rohtak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *