Roohi Trailer: चुड़ैल बनकर डराएंगी जाह्नवी कपूर, ‘रूही’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई: राजकुमार राव, वरुण शर्मा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘रूही’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट के बारे में जानकारी दे दी गई है।

जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा कि इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है।

आपको बता दें, यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन की कम्पनी मैडॉक फिल्म्स और मृगदीप सिंह लाम्बा द्वारा इस फिल्म को निर्मित किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, एलेक्स ओनेल, सीमा पाहवा, आमना शरीफ़ और रोनित रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

गौरतलब है कि इस फिल्म का पहले नाम रूही आफ्जा था लेकिन बाद में इसे बदलकर रूही कर दिया गया। पहले यह फिल्म पिछले साल जून में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नही हो पाया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *