पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चाय पिलाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं साहू टी स्टॉल के मालिक रामजी

Macron India Visit:  साहू टी स्टॉल के मालिक रामजी उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब वे गुरुवार को जयपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चाय पिलाएंगे।रामजी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उनका जयपुर में चाय बेचने का काम पुराना है और उन्हें लोग जानते हैं।वे राज्य में लोकप्रिय हैं। आज उन्हें खुशी हैं कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चाय पिलाएंगे।गुरुवार को पीएम मोदी और मैक्रों के दौरे से पहले उनके स्वागत के लिए जयपुर को सजाया गया है।

Read also-विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के विकास के बिना संभव नहीं है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दोनों शहर के मशहूर अंबर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा करेंगे। वे जंतर-मंतर से हवा महल तक करीब 15 मिनट तक रोड शो भी करेंगे।नेता शाम को होटल रामबाग पैलेस में बैठक करेंगे। मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

रामजी, साहू टी स्टॉल के मालिक: जी जयपुर के अंदर हमारी पहचान वैसे तो काफी वर्षों पुरानी है क्योंकि हमारी चाय जयपुर में बहुत ही फेमस है, राजस्थान में फेमस है और आज हमें सौभाग्य मिल रहा है कि हम नरेंद्र मोदी जी और फ्रांस के राष्ट्रपति जी को चाय पिलाने वाले है। देश-विदेश में जान पहचान बन जाएगी और बहुत हमारा सौभाग्य है कि हम उन्हें चाय पिलाने जा रहे है।”इस पर रखा गया है कि यूपीआई से हमें पेमेंट किया जाएगा तो आजकल एक डिजीटल जमाना चल रहा है सो यूपीआई से पेमेंट यहां उपलब्ध कराया गया है।”

(SOURCE PTI)

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *