आरोपित दीवार फांदकर इमारत में घुसा, सो रहे थे सुरक्षा गार्ड

Saif Ali Khan :

Saif Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता की इमारत में दीवार फांदकर दाखिल हुआ था और ये पाया गया कि उस समय सुरक्षा गार्ड सो रहे थे। पुलिस ने मंगलवार 21 जनवरी को ये जानकारी दी।

Read Also: CM सैनी ने 100 दिनों में लोगों के दिलों पर किया राज, सभी वर्गों के लिए की ये योजनाएं लागू

बता दें, मुंबई पुलिस ने मंगलवार 21 जनवरी को आरोपित के साथ सतगुरु शरण बिल्डिंग में ‘‘क्राइम सीन को रिक्रिएट’’ किया। 54 साल के अभिनेता सैफ खान पर 15 जनवरी देर रात को उनके 12 मंजिला अपार्टमेंट के अंदर घुसपैठिए शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय दास (30) ने कई बार चाकू से हमला किया था। हमले में सैफ को कई चोटें आईं और लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।

Read Also: CM योगी आदित्यनाथ ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता

हमले के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपित को पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता सैफ अली खान जिस इमारत में रहते हैं, वहां दोनों सुरक्षा गार्ड सो रहे थे, तभी हमलावर दीवार फांदकर इमारत में घुस गया। उन्होंने बताया कि जब आरोपित ने दोनों सुरक्षा गार्ड को गहरी नींद में पाया, तो वे मेन गोट से इमारत में घुस गया, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। शोर ना हो इसलिए आरोपित ने अपने जूते उतारकर बैग में रख लिए और अपना फोन भी बंद कर लिया। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जांच में पता चला कि दो सुरक्षा गार्ड में से एक केबिन में और दूसरा गेट के पास सो रहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *