लॉरेंस बिश्नोई की ताजा धमकी के बाद एक्शन मोड में आई मुंबई पुलिस, Salman Khan की सुरक्षा के लिए अब उठाया ये कदम

Salman Khan Security Review: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एक और धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सलमान खान को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की. साथ ही ‘टाइगर 3’ एक्टर को सतर्क रहने के लिए भी कहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद अभिनेता को मुंबई पुलिस द्वारा पहले ही वाई-प्लस सुरक्षा दी जा चुकी है.

फेसबुक पोस्ट में सलमान खान को दी गई धमकी रविवार को बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट में गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी. फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था,” तुम सलमान खान को भाई मानते हो, लेकिन अब समय आ गया है कि आपका ‘भाई’ आए और आपको बचाए. ये मैसेज सलमान खान के लिए भी है – इस भ्रम में न रहें कि दाऊद बचाएगा तुम्हे, तुम्हे कोई नहीं बचा सकता.” सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तुम्हारा ड्रॉमैटिक रिएक्शन पर किसी का ध्यान नहीं गया, हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति था और उसके आपराधिक संबंध कैसे थे…तुम अब हमारे रडार पर आ गए हो इसे एक ट्रेलर समझो, पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज़ होगी. जिस देश में चाहो भाग जाओ, लेकिन याद रखो, मौत के लिए वीज़ा की ज़रूरत नहीं होती; यह बिन बुलाए आती है.

 गिप्पी ग्रेवाल ने कहा सलमान से नहीं है दोस्ती

वहीं घटना के बाद गिप्पी ने कहा कि उनकी सलमान से कोई दोस्ती नहीं है और इसका गुस्सा उन पर कैसे निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी सलमान से मुलाकात मौजां ही मौजां के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुई थी क्योंकि फिल्म के मेकर ने उन्हें वहां इनवाइट किया था और उससे पहले उनकी सलमान से मुलाकात बिग बॉस के सेट पर हुई थी. गिप्पी ने  बताया “यह (रविवार तड़के) लगभग 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ. मेरा घर वेस्ट वैंकूवर में है, घटना वहीं हुई. हम समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ है और क्यों हुआ है… जब यह घटना हुई, मैं था.मैं हैरान हूं क्योंकि मुझे पहले कभी किसी विवाद का सामना नहीं करना पड़ा. मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है इसलिए मैं सोच भी नहीं पाया कि हमले के पीछे कौन हो सकता है.

read also – पीएम मोदी रेस्क्यू ऑपरेशन पर हर दिन का अपडेट ले रहे थे- पुष्कर सिंह धामी

मार्च में भी सलमान खान को मिली थी धमकी बता दें कि इससे पहले मार्च में सलमान को बिश्नोई गैंग के सदस्य द्वारा भेजा गया धमकी भरा मेल मिला था. इसे लेकर मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी और मामला भी दर्ज किया थी. वहीं बिश्नोई फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जांच किए गए ड्रग्स तस्करी मामले में सलाखों के पीछे है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *