‘कुछ कुछ होता है’ फेम सना सईद ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, फ्लॉन्ट की ब्यूटीफुल रिंग

Sana Saeed Engagement Pics, ‘कुछ कुछ होता है’ फेम सना सईद ने बॉयफ्रेंड से ....

पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद ने नए साल में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है। वहीं एक्ट्रेस सना सईद ने अपने बॉयफ्रेंड साबा वॅानर के साथ नए साल में सगाई कर ली है। एक्ट्रेस सना सईद को अपने बॉयफ्रेंड साबा वॅानर से एक खूबसूरत शादी का प्रपोजल मिला है। प्रपोजल देखकर सना सईद सॅाक्ड हो जाती है। साथ ही एक्ट्रेस सना सईद ने इस क्यूट से मोमेंट को अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट में फैंस के साथ वीडियो शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

सना सईद ने अपने बॉयफ्रेंड साबा वॅानर से की सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद ने नए साल के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी सगाई का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। जहां वीडियो की शुरुआत सना सईद के बॉयफ्रेंड साबा वॅानर के प्रपोजल के साथ होती है। खूबसूरत बैकग्राउंड और डेकोरेशन के बीच सॉलिटेयर रिंग के साथ अपने घुटनों के बल पर बैठकर वीडियो में साबा वानर अपनी गर्लफ्रेंड सना सईद को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साबा वॅानर का प्रपोजल देख सना शॉक्ड हो जाती है। एक्ट्रेस सना सईद के एक्सप्रेशन से साफ पता चलता है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें ऐसा प्रपोजल मिलेगा।

यह सना के लिए एक खूबसूरत सरप्राइज था। इसके बाद दोनो ने रोमांटिक पोज दिए और पोज देते दौरान सना ने अपनी खूबसूरत ब्लू रिंग को फ्लॉन्ट किया है। सना की लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सना सईद ने ब्लैक कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। जिसे सना ने लॉन्ग बूट के साथ कैरी किया हुआ है। साथ ही सना सईद ने अपने लुक को गोल्डन चेन से कैरी किया था। लाइट मेकअप और खुले बालों में वह काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं, सना के मंगेतर साबा वॅानर भी ब्लैक आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

Read also:- दिल्ली कंझावला मामला हुआ गरम, पीड़िता के परिवार ने दिल्ली पुलिस की जांच पर उठाये सवाल

सना ने कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया

34 साल की सना सईद कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सना ने कई सारे टीवी शोज में काम किया है जैसे- बाबुल का आंगन छूटे ना, खतरों के खिलाड़ी, नच बलिये, लो हो गई पूजा इस घर की जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। साथ ही इसके अलावा सना सई ने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है जैसे – कुछ कुछ होता है, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और हर दिल जो प्यार करेगा जैसी कई फिल्मों में भी काम किया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *