(साहिल भांबरी): CBI अधिकारी मनीष सिसोदिया से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। आज सिसोदिया की कस्टडी का दूसरा दिन है, जहां पर सीबीआई के अधिकारियों ने दिन भर मनीष सिसोदिया से कई सवाल किए। फिलहाल सिसोदिया को 4 मार्च के दिन दोपहर के समय राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मनीष सिसोदिया की कस्टडी का आज सीबीआई में दूसरा दिन है जहां पर सीबीआई के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। CBI अधिकारियों के पास सवालों की एक लंबी लिस्ट है। जिन सवालों के जवाब लेना अभी बाकी है। और कहीं न कहीं अभी भी CBI अधिकारियों ने सिसोदिया से कई राज उगलवाने है। जिससे शराब घोटाले मामले मे सबूतों को और ज्यादा पुख्ता किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक़ मनीष सिसोदिया से सरकारी अधिकारियों के 164 crpc के बयानों की कॉपी सामने रखकर पूछताछ हो रही है। किस के जरिये साउथ लॉबी तक एक्साइज पॉलिसी की ड्राफ्ट की कॉपी पहुँची। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक 14 मार्च 2021 से 17 मार्च 2021 तक साउथ लॉबी का ग्रुप दक्षिणी दिल्ली के एक होटल में ठहरा औऱ होटल में ही फ़ोटो कॉपी मशीन से एक्साइज पाॅलिसी के ड्राफ्ट की कॉपी की गई। 18 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने उस वक़्त के अपने सेक्रेटरी को कुछ डॉक्यूमेंट दिये जो की जीओएम द्वारा रिकमेंडेड एक्साइज पाॅलिसी की ड्राफ्ट कॉपी थी। इन डॉक्यूमेंट की संख्या वही थी जितने पेज दिल्ली के एक होटल में 14 से 17 मार्च के बीच फोटोकॉपी किये गए थे।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक साउथ की लॉबी को एक्साइज पाॅलिसी की ड्राफ्ट कॉपी पहले ही लीक कर दी गयी थी। यहाँ तक कि साउथ लॉबी के बताए गए सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल किया गया। जिससे इन प्राइवेट पर्सन को फायदा पहुँचाया जा सके। सीबीआई को कुछ चैट्स भी मिले है जिसमें साउथ ग्रुप पॉलिसी में बदलाव के लिए 2 सुझाव दे रहे है। जिन सुझावों को 22 मार्च को जीओएम की फाइनल एक्साइज पाॅलिसी ड्राफ्ट में शामिल किया गया था। आरोप है की इसी साउथ लॉबी से 100 करोड़ रुपये समीर महेंद्रू के जरिए विजय नायर तक इलेक्शन कैंपेन के लिए पहुचाए गए।
Read also: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023 में प्रतिभागियों को करेंगे संबोधित
सीबीआई इन्ही एविडेंस को मनीष सिसोदिया के सामने रखकर ये पूछ रही है कि एक्साइज ड्राफ्ट पाॅलिसी साउथ लॉबी के पास पहले ही कैसे पहुँच गयी थी। सीबीआई इस ब्यूरोक्रेट् के बयान भी मनीष सिसोदिया के सामने रखकर पूछताछ कर रही हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

