रामायण की ‘सीता’ दीपिका चिखालिया का VIDEO देख भड़के लोग, बोले आपको ऐसा करना शोभा नहीं देता…..

टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर के टीवी शो रामायण से पहचान मिली है। दरअसल दीपिका ने शो में सीता का किरदार निभाया था। टीवी शो में एक्ट्रेस की एक्टिंग से दर्शक इतने ज्यादा खुश हो गए थे कि उन्हें सीता का दर्जा देकर पूजने लगे थे। मगर हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है जिस पर वो फैंस के निशाने पर आ गई हैं।

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह माडर्न ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। साथ ही वीडियो में ड्रेस को फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही है। दीपिका की इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने दीपिका के वीडियो में कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘ना ये कोई सीता मां हैं ना हो सकतीं’ वहीं एक दूसरे यूजर ने वीडियो को बेहुदा बताया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि “सीरियल रामायण में सीता के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को देखते हुए दीपिका को ऐसी वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए” वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि “जो महिला ऐसे वीडियो को शेयर करती उनकी समाज में कोई इज्जत नहीं होती है” वहीं कुछ अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है कि दीपिका को वेस्टर्न ड्रेस पहनकर सीता की छवि खराब न करने की बात कही है।

Read also:- सरकार के खिलाफ लामबंद हुए सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन बहाली, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी लागू करने की मांग

वहीं एक यूजर ने लिखा है कि “ऐसा मत कीजिए मैम अगर करना ही है तो एक बार आप सीता मां बनके दिखाइए सबको” दरअसल कुछ यूजर ने दीपिका का सपोर्ट करते हुए कहा है कि रील और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है। वहीं एक फैन ने कहा कि कुछ यूजर्स को इस तरह की गंदी मानसिकताएं बदलनी चाहिए। साथ ही दीपिका के कुछ फैन उनके वीडियो की खूब सराहना कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *