राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा वार

राहुल गांधी ने कहा कि विज्ञान झूठ नहीं बोलता, प्रधान मंत्री बोलते हैं" | आज की ताजा खबरे, Totaltv, covid news, latest news,

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। इस दौरान पूरे देश की नज़रें 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण पर टिकी हुई है।

मालूम हो कि इसमें 18 साल से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस बीच टीकों की कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रहा है।

इसी बीच आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट में कर लिखा कि चर्चा बहुत हो चुकी, देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए, बात ख़त्म.’’ उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’मत बनाओ भारत को बीजेपी सिस्टम का विक्टिम।

जानकारी के लिए बता दें, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ राज्यों को 400 रुपए प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपए प्रति खुराक उपलब्ध होगी।

जबकि भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ राज्यों को 600 रुपए प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 1200 प्रति खुराक मिलेगी।

वहीं, वैक्सीन खुराक की इस कीमत पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। उनका यही कहना है कि देशवासियों को वैक्सीन मुफ्त में दी जानी चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *