( सत्यम कुशवाह ), दिल्ली- BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा, केंद्र सरकार ने शनिवार को ये बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की जानकारी एक्स पर ट्वीट कर दी है। पीएम ने अपने वरिष्ठ नेता आडवाणी को दिए जा रहे इस सम्मान को लेकर बधाई भी दी है।
पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।”
BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उनको दिए जा रहे इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा को लेकर भावुक होते हुए कहा कि ” यह मेरे जीवन के आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान है।” वहीं प्रतिभा आडवाणी ने कहा, “मुझे और पूरे परिवार को बहुत खुशी है आज के दिन मुझे जिसकी सबसे ज्यादा याद आ रही है वो मेरी मां हैं।” इसके साथ ही बेटी प्रतिभा ने आडवाणी जी का मुंह मीठा भी कराया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बधाई देते हुए कहा कि “आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। हार्दिक अभिनंदन।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

