BJP के कद्दावर नेता प्रभात झा का इलाज के दौरान हुआ निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने प्रकट किया दु:ख

मध्यप्रदेश के पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रभात झा का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है, एमपी CM समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दु:ख व्यक्त कर शोक संवेदनाए जाहिर की हैं।

Read Also: दूसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे डॉक्टर, ठप हुई इमरजेंसी सेवाएं

आपको बता दें, मध्यप्रदेश के पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रभात झा काफी समय से बीमार थे। पिछले एक महीने से उनका इलाज देश की राजधानी दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में हो रहा था, इसी दौरान आज 67 साल की उम्र में उन्होंने अस्पताल में जीवन की अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर PM मोदी ने दुख जताते हुए और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर कहा है कि “BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

इसके अलावा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर दु:ख प्रकट कर कहा कि ” भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

Read Also: Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर PM मोदी ने अग्निपथ योजना पर दिया ये बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक संवेदनाए व्यक्त कर कहा कि “BJP मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति!”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *