हरियाणा में प्रचंड सर्दी का कहर, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित

उत्तर-भारत में नए साल की शुरुआत होते ही प्रचंड सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को हरियाणा के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहन की रफ्तार पर जहां लगाम लगी है वहीं कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

Read Also: अजय कुमार भल्ला ने मणिपुर के राज्यपाल पद की ली शपथ

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हरियाणा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो नारनौल में 4.2, हिसार में 5.7, भिवानी में 6, सिरसा में 6.2 और पानीपत में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।

हरियाणा के तापमान में आई गिरावट से गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और अंबाला समेत विभिन्न शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम है। जिससे यातायात व्यवस्था पर भी असर देखने को मिल रहा है। सड़कों पर वाहन जहां रिंगते नजर आए, वहीं कई ट्रेने 6 घंटे से भी अधिक देरी से चल रही हैं।

Read Also: फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने CM सैनी से मुलाकात कर दिखाया फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर

अंबाला शहर में भी शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य कई मार्गों पर भी घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। शीतलहर और तापमान में आई गिरावट के कारण बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और चाय की चुस्कियों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *