Shambhu Border: पंजाब के 101 किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को फिर शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच की कोशिश की, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया। पुलिस और किसानों के बीच दिनभर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान चार किसान घायल भी हुए।
Read Also: अगरतला में सियासत तेज, पुलिस की सक्रिया से 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच भारी तनाव देखने को मिला। जब 101 किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर बढ़ने के लिए तैयार था लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर से पहले ही रोक दिया और दिल्ली जाने की परमिशन मांगी।इस दौरान किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
Read Also: BSF स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह- सीमा सुरक्षा के लिए व्यापक ड्रोन रोधी इकाई बनाएगा भारत
इसके साथ ही आपको बता दें कि घायलों को ले जाने के लिए किसानों ने पहले से ही 10 एंबुलेंस और 7 गाड़ियों का इंतजाम कर रखा था। इसके अलावा, आंसू गैस के असर से बचने के लिए चश्मे, मास्क और नमक की व्यवस्था भी की गई थी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमने 101 किसानों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस हमें रोक रही है। पुलिस हमें पहचान पत्र दिखाने को कह रही है, लेकिन जब तक वे गारंटी नहीं देते कि हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा, तब तक हम अपनी पहचान नहीं देंगे।
साथ ही शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिस का कहना है कि वे पहले वे किसान की पहचान करेंगे, लेकिन किसानों ने आरोप लगाया कि यह तरीका उनके विरोध को दबाने का है। इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे जाने से 4 किसान घायल हुए। वहीं, पुलिस ने मीडिया को भी प्रदर्शन स्थल से कुछ किलोमीटर दूर कवरेज करने के निर्देश दिए। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों में से एक किसान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस कह रही है कि हमें दिल्ली जाने की इजाजत नहीं है। अगर वे हमें जाने देंगे, तभी हम अपनी पहचान देंगे। यह सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

