लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा भाजपा का परिवार,15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद पार्टी में शामिल

तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता बुधवार को यहां बीजेपी में शामिल हो गए।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी इस दक्षिणी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है।

बीजेपी में शामिल होने वाले इन नेताओं में ज्यादातर बीजेपी की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) से हैं।केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर. एल. मुरुगन और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Read also – Sharad vs Ajit- EC के फैसले के बाद अजित गुट ने SC में दायर की कैविएट

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर शामिल होना तमिलनाडु जैसे राज्य में मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है, जहां बीजेपी परंपरागत रूप से बड़ी ताकत नहीं रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि ये बीजेपी में अनुभव का खजाना लेकर आए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहते हैं क्योंकि वे लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस आ रहे हैं। ये पहली बार है कि इतने सारे लोग तमिलना़डु में बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *