राजस्थान में भी हुआ श्रद्धा जैसा मामला, आरोपी ने प्रेमिका के शव के टुकड़े कर कुएं में फेंके

राजस्थान के नागौर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। दरअसल प्रेमी ने प्रेमिका का हत्या कर शव के कई टुकड़े किए है। बता दें कि प्रेमिका प्रेमी से शादी का दबाव बना रही था। इसीलिए प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका के शव के टुकड़ों को कुआं में फेंक दिया। बता दें कि नागौर की रहने वाली गुड्डी के परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। बता दें कि शक होने पर प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

दरअसल पुलिस की पूछताछ करने के बाद में प्रेमी ने हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी प्रेमी ने बताया कि गुड्डी की हत्या करके शव के टुकड़ों को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने गुड्डी की शव के टुकड़ों की तलाश शुरू की। दरअसल तलाशी अभियान में SDRF-NDRF की मदद ली गई। पुलिस ने इस मामले की खोजबीन के लिए तीन दिन तक ऑपरेशन चलाया। आरोपी को बताएं जाने पर अलग-अलग जगहों से गुड्डी के जबड़े और हड्डियां बरामद हुई। टेस्ट के लिए पुलिस ने परिजनों का डीएनए सैंपल ले लिया था। बता दें कि कुएं में मिले जबड़े और हड्डियों के डीएनए टेस्ट परिजनो से मैच कर गए।

Read also: – गुजरात में लड़कियों के फोन इस्तेमाल पर लगा बैन, ठाकोर समुदाय ने लिया बड़ा फैसला

पुलिस जयपुर में आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। पुलिस अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच में पता चला है कि गुड्डी की हत्या कर दी गई है। फिलहाल उसके शव के पूरे टुकड़े अभी तक नहीं मिले है और आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस की लगातार पूछताछ जारी है. गुड्डी का शव शुक्रवार शाम तक नहीं मिला। दरअसल पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए सारे सबूत इकठ्ठे कर रही है। शव मिलने के बाद ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *