अपनी मौत का दिन और तरीका पहले ही बता गए थे सिद्धू मूसेवाला

sidhu moose wala news today : मौत का दिन और तरीका बता गए थे मूसेवाला,

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में उनके फैंस कई तरह की बातें बना रहे हैं। किसी का कहना है कि मूसेवाला अपनी मौत की तारीख पहले ही बता गए थे तो कोई उनकी मौत को उनके आदर्श टूपेक के साथ जोड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि मूसेवाला ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही एक नया गाया रिलीज किया था जिसका टाइटल द लास्‍ट राइड था। इस गाने में भी मूसेवाले ने जवानी में जनाजा उठने की बात कही थी। साथ ही इस गाने में भी गैंगवार जैसी घटना को दर्शाया था।

 

 

मूसेवाला की मौत के बाद उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि द लास्‍ट राइड गाने के रिलीज होने के दो हफ्ते बाद ही मूसेवाला की कार में बैठे हुए हत्‍या हुई।


मूसेवाला के एक और फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका गाना आया था 295 और आज 29-5 ही थी।

मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा में हत्‍या हो गई थी। मूसेवाला की हत्‍या उस समय हुई जब वो अपने घर से निकले थे और उनके साथ उस समय उनकी सुरक्षा में तैनात जवान भी नहीं थे और ना ही वो अपनी बुलेटप्रूफ कार में गए थे।

Read Also – सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में बड़ा खुलासा

मूसेवाला की हत्‍या की जिम्‍मेदारी कनाडा में रहने वाले बिश्‍नाई के सहयोगी गोल्‍डी बराड़ ने ली है। सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला की हत्‍या इसलिए की गई क्‍योंकि वो बिश्‍नोई गैंग के विरोधियों को सपोर्ट कर रहा था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *