Sports News: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा कि हांगझोउ में हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उनकी भावनाएं मिली जुली है और वे इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी।भाकर को भारत की ईशा सिंह ने ही पीछे छोड़ दिया था दिया, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इस स्पर्धा में भारत के दो पदक पक्के किए थे।Sports News:
Read Also: पंचकूला इंडक्शन कार्यक्रम में शिरकत कर CM सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप-D कर्मचारियों को किया संबोधित
भाकर अभी भी 2026 में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने की तलाश में हैं, जबकि म्यूनिख विश्व कप में सम्राट राणा के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतना उनका अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन है।इस साल की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन ये दोनों स्वर्ण पदक टीम स्पर्धाओं में आए थे।Sports News:
Read Also: भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हालिया हमलों की सुरक्षा परिषद में कड़ी निंदा की
भाकर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘एक और कांस्य पदक। इस पदक को लेकर मेरी मिली-जुली भावनाएं हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाई, लेकिन साथ ही, मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होती है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है। सुधार की अभी भी बहुत गुंजाइश है, और यही बात मुझे प्रेरित करती है। एक-एक कदम आगे बढ़ना है।’’Sports News:
