तमिलनाडु में बारिश से बिगड़े हालात, जलभराव से बचने के लिए लोगों ने फ्लाईओवर पर कार की पार्क

Tamil Nadu Rain News: 

Tamil Nadu Rain News:  तमिलनाडु के कई हिस्सों में जारी बारिश के बीच चेन्नई में लोगों ने अपनी कारों को फ्लाईओवर और पुलों पर पार्क कर दिया है। लोगों के डर है कि बारिश की वजह से इलाकों में भरे पानी में उनकी गाड़ियां फंस जाएंगी।चेन्नई और तमिलनाडु के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया है।मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों में और बारिश होने के आसार जताए हैं।

Read also-Bundi: राजस्थान में बाघिन का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन अधिकारी ने दिया ये बयान

पानी- पानी हुआ तमिलनाडु-  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि अगले तीन दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है।आरएमसी के मुताबिक अगले दो दिनों (16 और 17 अक्टूबर) के दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं। 16 अक्टूबर को उत्तरी तटीय तमिलनाडु में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Read also-हरियाणा में विधायक दल का नेता चुना जाने से पहले पंचकूला में BJP ऑफिस पंचकमल के बाहर कड़ी सुरक्षा

बारिश की वजह से लगा जाम– तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।बारिश की वजह से कई जगहों पर जाम लग गया और पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सोमवार रात से चेन्नई और दूसरे इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है।

 IMD ने कही ये बात-  मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर तक तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को हालातों से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु आपदा प्रतिक्रिया बल को उन इलाकों में पहले से तैनात किया जाए, जो प्रभावित हो सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *