Siwan: बिहार में जहरीली शराब बनी काल, छह लोगों की दर्दनाक मौत, 14 अस्पताल में भर्ती

Bihar Hooch Tragedy News:

Bihar Hooch Tragedy News:बिहार के सीवान और सारण जिलों में बुधवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 14 और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जानकारी मिली कि मगहर और औरिया पंचायतों में संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत हो गई।

Read also-कोटा में नीट-यूजी की कोचिंग कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पीजी में मची सनसनी

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया – जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता आगे बताते है कि अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई, जिसने इलाके के 12 और लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। शराब से पीडित एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके मुताबिक हादसे की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Read also-फेमिना मिस इंडिया विनर बनीं अंकिता पोरवाल, मिस वर्ल्ड में भारत को करेंगी रिप्रजेंट

बिहार सरकार ने लगाया प्रतिबंध- वहीं गांव वालों ने आरोप लगाया कि पीड़ितों ने बुधवार रात जहरीली शराब पी थी, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए।अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था।बिहार सरकार ने हाल ही में माना था कि अप्रैल 2016 में बड़े पैमाने पर शराबबंदी के बाद से राज्य में अवैध शराब पीने से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *