कोटा में नीट-यूजी की कोचिंग कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पीजी में मची सनसनी

Kota Suicide News:

Kota Suicide News: राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 20 साल छात्र ने अपने पीजी कमरे में बुधवार रात पंखे से लटक कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और छात्र के आत्महत्या करने का कारण भी पता नहीं चल पाया है।

Read also-फेमिना मिस इंडिया की विनर बनीं अंकिता पोरवाल, मिस वर्ल्ड में भारत को करेंगी रिप्रजेंट

पंखे से लटका मिला शव – दादाबाड़ी थाने के निरीक्षक नरेश मीणा ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात को जब युवक ने दरवाजा खटखटाने और परिवार के सदस्यों के बुलाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया तो देखभालकर्ता ने पुलिस को फोन किया। दरवाजा तोड़ने पर युवक छत के पंखे से लटका हुआ मिला।मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी आशुतोष चौरसिया के रूप में हुई है।

Read also-दूसरी बार हरियाणा के CM बने नायब सैनी, शपथ लेने से पहले नाडा साहिब गुरुद्वारे और मनसा देवी मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *