Snowfall: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से पर्यटकों से गुलजार हुई घाटी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kashmir Snowfall :

Kashmir Snowfall : जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के तंगमर्ग और गुलमर्ग इलाके में रविवार को भारी बर्फबारी हुई।उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार रात के शून्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है।कश्मीर में 21 दिसंबर से 40 दिनों की सबसे भीषण सर्दी की अवधि चिल्लई कलां चल रही है।

Read also-Sports: विराट कोहली पर फूटा इरफान पठान का गुस्सा, बोले- कोहली टीम में रहने के हकदार नहीं

शीत लहर का कहर जारी-  चिल्लई-कलां’ के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना ज्यादातर होती है और तापमान काफी गिर जाता है।चिल्लई कलां’ 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन घाटी में शीत लहर जारी रहेगी क्योंकि इसके बाद20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा।

घने कोहरा छाया-  कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से रविवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा।इसी बीच सुबह श्रीनगर समेत कश्मीर में कोहरे की मोटी चादर छाई है।मौसम विभाग ने कहा कि पांच जनवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना है और छह जनवरी के बाद मौसम में सुधार होगा।उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण शीतलहर की चपेट में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *