सैफ अली खान को लेकर सोहा अली खान ने कहा- वो अब ठीक हो गए हैं और काम पर वापस आ गए हैं

फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि उनके भाई सैफ अली खान हमले के दौरान लगी चोटों से उबरने के बाद काम पर लौट आए हैं। इस साल जनवरी में सैफ के आवास पर एक घुसपैठिये ने उन पर चाकू से हमला किया था जिससे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 54 साल के सैफ पर हमलावर ने छह बार चाकू से वार किया था। कुछ वक्त बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Read Also: कर्नाटक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करवार नौसैनिक अड्डे पर कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

आपको बता दें, भाई सैफ अली खान को लेकर सोहा अली खान ने कहा, “इससे घटना से हम सभी परेशान थे। हमारी मुख्य चिंता ये थी कि वो जल्दी ठीक हो जाएं और अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और काम पर भी वापस लौट आए हैं। हमारा सारा ध्यान इसी पर था। थैंक गॉड कि वो ठीक है।”

सोहा अगली बार “छोरी 2” में खलनायक के रूप में दिखाई देंगी, जो इसी शीर्षक वाली 2021 की हिट फिल्म का सीक्वल है। हॉरर ड्रामा में नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में हैं। “छोरी” निर्देशक विशाल फुरिया की 2017 की मराठी फिल्म “लापाछपी” की रीमेक थी, जो एक गर्भवती महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका अजन्मा बच्चा बुरी आत्माओं के निशाने पर होता है।

“छोरी 2” साक्षी (भरुचा) की कहानी को वहीं से आगे बढ़ाएगी, जहां से इसे पहली फिल्म में छोड़ा गया था और इसमें कुछ प्रमुख किरदारों को वापस लाया जाएगा और साथ ही नए डर भी पेश किए जाएंगे। टी-सीरीज़, क्रिप्ट टीवी और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित सीक्वल 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाला है।

pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *