Politics: सपा अध्यक्ष श्याम लाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उत्तर प्रदेश में कर दी ये बड़ी डिमांड

UP BY POLL:

UP BY POLL: उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख श्याम लाल पाल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को लेटर लिखकर मांग की है कि राज्य में 20 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों। अपने लेटर में उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है और वोटरों में डर पैदा किया जा रहा है।

Read also-Politics: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, कर दी ये डिमाड़

20 नवंबर को होगा मतदान- लेटर में, एसपी ने मांग की है कि रिटर्निंग ऑफिसर, जिला मजिस्ट्रेट, जनरल ऑब्जर्वर और पुलिस अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया जाए कि 20 नवंबर 2024 (वोटिंग के दिन) को “कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी वोटर के वोटर पहचान-पत्र की जांच नहीं करेगा”। पत्र में आगे कहा गया है कि वोटर पहचान-पत्र की जांच करने का अधिकार केवल चुनाव अधिकारी के पास है।

Read also-Election: प्रचार का शोर थमा, ईवीएम और वीवीपैट के साथ पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों पर पहुंची

श्याम लाल पाल, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश- हमने चुनाव आयोग से शिकायत किया है कि जब हम उत्तर प्रदेश के उप-चुनाव में गए तो वहां के लोगों के द्वारा ये शिकायत हुई कि हमारी आईडी कहीं कोटेदार के माध्यम से, कहीं पुलिस के माध्यम से ले ली जा रही है और बहाना बता रहे हैं कि जिस दिन मतदान होगा उस दिन दे देंगे, तो आज जब वो आईडी मतदाताओं की ले ले रहे हैं,

तो वोट कैसे देंगे और सबसे बड़ा सवाल कि जिलाधिकारी मुरादाबाद के माध्यम से अखबार में भी निकला केवल अपनी वोटर आईडी, जो निर्वाचन आयोग की है, उसी के माध्यम से वोट दे पाएंगे। बल्कि पहचान पत्र और भी हैं, जो शेड्यूल तय किया है चुनाव आयोग ने उन श्ड्यूल को पहचान पत्रों के माध्यम से भी मतदान होना चाहिए, लोग वोट दे सकेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *