स्पेन के दक्षिणी अंडालूसिया इलाके में फैली आग हुई बेकाबू, राहत एव बचाव कार्य में जुटे 275 दमकलकर्मी

Spain: स्पेन के दक्षिणी अंडालूसिया इलाके में शनिवार को 275 से ज्यादा दमकलकर्मियों को जंगल की आग बुझाने के लिए तैनात किया गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि अभी किसी रिहायशी इलाके को कोई खतरा नहीं है। अंडालूसिया की इमरजेंसी सर्विस के सलाहकार एंटोनियो सैन्ज ने बताया कि यह आग नीब्ला शहर के उत्तर में- जो सेविले और पुर्तगाल की सीमा के बीच में है- लगभग चार हजार हेक्टेयर (9,900 एकड़) में फैली हुई है। उन्होंने कहा, “यह आग लगातार बदलती हवाओं की वजह से फैल रही है, जिससे आग बुझाने की रणनीतियां बेकार हो जाती हैं। Spain: 

Read Also: Uttar Pradesh: अयोध्या के संतों ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की ‘जेन-जी’ वाली टिप्पणी का किया समर्थन

उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को कुछ घंटों के लिए हालात में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन बाद में स्थिति फिर खराब हो गई। रीजनल फायर सर्विस ने बताया कि 275 दमकलकर्मियों में इमरजेंसी के लिए बनी मिलिट्री यूनिट के 60 जवान भी शामिल थे, जिनकी मदद के लिए लगभग 20 एयरक्राफ्ट और भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा था। Spain: 

Read Also:  राजस्थान और गुजरात में अगले हफ्ते भी सक्रिय रहेगा मानसून, IMD ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट किया जारी

स्पेन में इस बार गर्मी के मौसम में जंगल की आग की कई घटनाएं हुई हैं, जिनकी वजह से हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा है, खासकर देश के मध्य हिस्से में। मैड्रिड के पास अविला इलाके में जुलाई में लगी आग को हाल के इतिहास में स्पेन की सबसे बड़ी आग माना गया था।

जुलाई की शुरुआत में, अंडालूसिया के अल्मेरिया प्रांत में लगी एक और भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी।छबता दें कि इस साल यूरोप में लगातार हीटवेव और सूखे की स्थिति बनी हुई है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों की वजह से हो रहे जलवायु परिवर्तन ने इसे और गंभीर बना दिया है।Spain: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *