स्पाइस जेट 16 जुलाई से मध्य प्रदेश से 8 और फ्लाइटस को ऑपरेट करेगी

देश की लो कॉस्‍ट एयरलाइन स्‍पाइसजेट जल्‍द ही अपने डेस्टिनेशंस को बढ़ाने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि स्पाइस जेट 16 जुलाई से मध्य प्रदेश से 8 और फ्लाइटस को ऑपरेट करेगी।

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा कि ये ग्वालियर–मुंबई–ग्वालियर, ग्वालियर–पुणे–ग्वालियर, जबलपुर–सूरत–जबलपुर और अहमदाबाद–ग्वालियर–अहमदाबाद होंगे। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय और विमानन उद्योग उड़ान को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हाल में ही कैबिनेट विस्‍तार के बाद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल किया गया था और उन्‍हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में मंत्रालय का काम संभालने के बाद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के सामने कोरोना काल में एविएशन इंडस्‍ट्री को उबारने की चुनौती भी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *